मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पंजाब के फाजिल्का में 2 साल बाद पलटा सरपंच चुनाव, हारा उम्मीदवार बना विजेता

पंजाब के फाजिल्का में 2 साल बाद पलटा सरपंच चुनाव, हारा उम्मीदवार बना विजेता

पंजाब के फाजिल्का जिले के डबवाला कलां गांव में सरपंच चुनाव के नतीजे करीब दो साल बाद पूरी तरह बदल गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई दोबारा मतगणना में पहले 114 वोटों से हारे उम्मीदवार अविनाश चंद्र अब 77 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं। फैसले के बाद गांव की राजनीति में हलचल मच गई है और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2024 को हुए सरपंच चुनाव में अविनाश चंद्र को 114 वोटों से पराजित घोषित किया गया था। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और धांधली के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मतगणना के दौरान उन्हें वोटों की सही जानकारी नहीं दी गई और सीधे हार की घोषणा कर दी गई। इसके बाद उन्होंने पहले एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई और मामला आगे चलकर हाईकोर्ट पहुंच गया।

न्यायालय में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए दोबारा मतगणना के आदेश जारी किए। आदेश के तहत गुरुवार को पुनर्गणना करवाई गई, जिसकी अगुवाई एडीसी डी सुभाष चंद्र ने की। रीकाउंटिंग के बाद नतीजे पूरी तरह बदल गए और अविनाश चंद्र को 77 वोटों से विजेता घोषित किया गया।

अविनाश चंद्र ने कहा कि गांव के लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया था और अब “सच की जीत” हुई है। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इस फैसले के बाद डबवाला कलां गांव में चुनावी पारदर्शिता और न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर बदले नतीजों ने यह संदेश भी दिया है कि चुनाव प्रक्रिया में उठे सवालों की कानूनी जांच संभव है और न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं।

Share
अगला लेख → हरियाणा-पंजाब सियासत गरमाई, सैनी बनाम AAP आमने-सामने

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *