मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ग्रेटर नोएडा: सीमा हैदर ने छठे बच्चे को दिया जन्म

ग्रेटर नोएडा: सीमा हैदर ने छठे बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के रबूपुरा में रह रहीं सीमा हैदर एक बार फिर मां बनी हैं। मंगलवार को उन्होंने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद छुट्टी मिलने पर जब सीमा घर पहुंचीं तो परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटी। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मार्च में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था, जो अब लगभग ग्यारह माह की हो चुकी है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब वह ऑनलाइन गेम के जरिए रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के संपर्क में आईं। बाद में वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आईं और यहीं रहने लगीं। इस प्रकरण के सामने आने के बाद कानूनी कार्रवाई भी हुई थी और मामला लंबे समय तक मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा।

वर्तमान में सीमा और सचिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर नियमित रूप से वीडियो और ब्लॉग साझा करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर बताए जाते हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

हालांकि, परिवार की ओर से इस संबंध में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर बेटे के जन्म को लेकर उत्साह का माहौल है।

Share
अगला लेख → शंकराचार्य विवाद पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *