मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में बड़ी कार्रवाई: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर IT की छापेमारी

यूपी में बड़ी कार्रवाई: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर IT की छापेमारी

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और प्रतिष्ठानों पर बुधवार को इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गोमती नगर स्थित विधायक के आवास पर तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों और पुलिस बल के साथ आयकर विभाग की टीम सुबह पहुंची। बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा अधिकारी आवास और कार्यालय से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगाल रहे हैं। टीम ने घर को चारों ओर से घेर लिया और आने-जाने पर रोक लगा दी।

छापेमारी की कार्रवाई केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रही। बलिया में भी विधायक से जुड़े ठिकानों पर जांच की गई। बलिया स्थित उनके प्लांट के बाहर पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियों की मौजूदगी देखी गई। प्लांट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, जांच का केंद्र बिंदु वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज हैं। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

उमाशंकर सिंह, जो बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं, इन दिनों कैंसर से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और आगे की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share
अगला लेख → नेतन्याहू का ‘हेक्सागॉन’ प्रस्ताव: क्या भारत बनेगा नए क्षेत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *