मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

T20 World Cup 2026: फाइनल जीतने वाली टीम पर 27 करोड़ की बारिश, हारने वालों की भी चांदी

T20 World Cup 2026: फाइनल जीतने वाली टीम पर 27 करोड़ की बारिश, हारने वालों की भी चांदी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण का सबसे अहम मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इस मैच के नतीजे के साथ ही अंतिम चार टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

इससे पहले इंग्लैंडन्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। अब चौथे स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीधी टक्कर है। मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि भारत मौजूदा चैंपियन है और 2024 में खिताब जीतने के बाद लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश कर रहा है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में कोई भी टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत पाई है। अगर भारतीय टीम इस बार भी ट्रॉफी अपने नाम करती है, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ देगी। 2024 की जीत की यादें अभी भी फैंस के दिलों में ताजा हैं और टीम इंडिया एक बार फिर उसी चमचमाती ट्रॉफी को उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

इस विश्व कप में इनामी राशि भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 विश्व कप 2026 की कुल प्राइज मनी लगभग ₹120.37 करोड़ (13.5 मिलियन डॉलर) तय की गई है। विजेता टीम को करीब ₹27.48 करोड़ मिलेंगे, जो 2024 की तुलना में काफी अधिक है। उस समय भारत को खिताब जीतने पर लगभग 20 करोड़ रुपये मिले थे।

फाइनल में हारने वाली टीम को भी निराश नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि उपविजेता को लगभग ₹14.65 करोड़ की राशि दी जाएगी। वहीं, सेमीफाइनल में बाहर होने वाली टीमों को करीब ₹7.24 करोड़ मिलेंगे। 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों के लिए ₹3.48 करोड़, जबकि 13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹2.29 करोड़ की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

ऐसे में यह मुकाबला केवल सेमीफाइनल की टिकट का ही नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और बड़ी इनामी राशि का भी है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां जीत के साथ इतिहास और दौलत—दोनों दांव पर लगे हैं।

Share
अगला लेख → AAP के खिलाफ BJP की साजिश बेनकाब: जंतर-मंतर से CM भगवंत मान …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *