मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मायावती का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोलीं— दलित विरोधी सोच के कारण बनी BSP

मायावती का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोलीं— दलित विरोधी सोच के कारण बनी BSP

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी सोच के कारण बहुजन समाज पार्टी (BSP) की स्थापना करनी पड़ी।उन्होंने कहा कि लंबे समय तक केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने दलितों के अधिकारों और सम्मान के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक केंद्र में शासन किया, लेकिन दलितों के मसीहा और भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर को उस समय उचित सम्मान नहीं दिया गया।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस ने अपने शासनकाल में डॉ. अंबेडकर को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित नहीं किया, तो वह अब मान्यवर कांशीराम को इस सम्मान से कैसे नवाज सकती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब मान्यवर कांशीराम का निधन हुआ था, तब केंद्र में सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने उनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने उस समय उत्तर प्रदेश में रही समाजवादी पार्टी की सरकार पर भी आरोप लगाया कि राज्य स्तर पर भी कोई राजकीय शोक घोषित नहीं किया गया।

मायावती ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल और कुछ संगठन समय-समय पर कांशीराम के नाम का इस्तेमाल कर दलित समाज का समर्थन हासिल करने की कोशिश करते रहे हैं। उनका आरोप था कि कई पार्टियां मिलकर BSP को कमजोर करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही हैं, इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि 15 मार्च 2026 को मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

Share
अगला लेख → उत्तर कोरिया ने दागीं 10 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *