मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हाथरस – गैंगरेप के बाद दलित युवती की हालत नाजुक, मायावती ने साधा सरकार पर निशाना

हाथरस – गैंगरेप के बाद दलित युवती की हालत नाजुक, मायावती ने साधा सरकार पर निशाना

हाथरस – यूपी के हाथरस में सामूहिक बलात्कार की पीड़िता की हालत काफी नाजुक बनी हुई है.19 वर्षीय युवती को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर वह जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रही है. उसे जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है. अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रम वीर ने बताया कि 14 सितंबर को हुये इस सामूहिक बलात्कार के चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बलात्कार के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. वही इस मामले पर योगी सरकार पर विपक्षी दलों ने भी हमला किया,बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस घटना को लेकर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

रविवार को बीएसपी प्रमुख मायावती ने एक ट्वीट में लिखा, यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, जो अति-शर्मनाक व अति-निंदनीय है जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियां भी अब यहां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं. सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे, बी.एस.पी. की यह मांग है

Share
अगला लेख → देश में कोरोना संक्रमितों 60 लाख के पार, 50 लाख से ज्यादा ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *