मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देश में कोरोना संक्रमितों 60 लाख के पार, 50 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

देश में कोरोना संक्रमितों 60 लाख के पार, 50 लाख  से ज्यादा लोग हुए ठीक

नई दिल्ली – देश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार लगातार बढ़ रही है, कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच चुकी है.वही इस वायरस के कारण 95 हजार 542 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. राहत की बात ये है की कोरोना से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या भी 50 लाख के पार पहुंच गई. पिछली 10 लाख रिकवरी सिर्फ 11 दिन में हुईं. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 62 हजार हो गई

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 82,170 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1039 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. 24 घंटे में 74,893 मरीज ठीक भी हुए हैं.

ICMR के मुताबिक, 27 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 19 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Share
अगला लेख → ड्रग्स केस में अभी किसी से नहीं होगी पूछताछ, NCB चीफ दिल्ली …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *