Politics

ड्रग्स केस में अभी किसी से नहीं होगी पूछताछ, NCB चीफ दिल्ली लौटे

मुंबई – बॉलीवुड में ड्रग्स इस्तमाल की जांच क्र रही एनसीबी फिलहाल किसी को पूछताछ के लिए नहीं बुलाएगी. जानकारी के मुताबिक अबतक जो जांच हुई है और जो सबूत मिले हैं उनको रिव्यू कराया जाएगा. बड़ी खबर ये भी है कि एनसीबी के डीजी राकेश अस्थाना आज सुबह दिल्ली लौट गए हैं.

बॉलीवुड ड्रग्स नेक्सस की पड़ताल कर रही दिल्ली-मुंबई एनसीबी की टीम से रिपोर्ट लेने खुद डीजी एनसीबी राकेश अस्थाना दिल्ली से मुंबई आए थे. सूत्रों के मुताबिक मुंबई में रविवार को उनकी एनसीबी अधिकारियों से करीब 3 घंटे मीटिंग चली. जिसमें अब तक की एनसीबी की जांच, उसमे मिले सुबूत, गिरफ्तारियां और बॉलीवुड सितारों के पूछताछ में दिये गये जवाबों पर चर्चा हुई.

इस मीटिंग में 2019 में करण जौहर के घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो पर भी बातचीत हुई. सूत्रों के ये भी करना है कि इस वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी एनसीबी को मिल चुकी है. जिससे साफ है कि वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. हालांकि करण भी पहले कह चुके है उनके घर में ही पार्टी हुई थी लेकिन उसमें ड्रग्स नहीं ली गई थी.

Related Articles

Back to top button