मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, कई इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानें बंद

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, कई इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानें बंद

टाटा ग्रुप की Air India ने अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ान नेटवर्क में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। एयरलाइन जून 2026 से अगले तीन महीनों तक कई इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानों में कटौती करेगी, जबकि कुछ प्रमुख शहरों के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएंगी। कंपनी के इस फैसले के पीछे लगातार बढ़ती जेट फ्यूल कीमतों और ऑपरेशन लागत में इजाफे को बड़ी वजह माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया ने दिल्ली से शिकागो, नेवार्क, सिंगापुर और शंघाई जाने वाली कई उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को, पेरिस और टोरंटो जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए फ्लाइट्स की संख्या भी कम की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया ने रोजाना संचालित होने वाली करीब 100 उड़ानों में कटौती की है, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ सकता है। आने वाले समय में टिकटों की उपलब्धता कम होने और किरायों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जेट फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल एयरलाइंस कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मई 2026 में जेट फ्यूल की औसत कीमत बढ़कर 162 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि फरवरी के अंत तक यह करीब 99 डॉलर प्रति बैरल थी। एयरलाइन कंपनियों के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा ईंधन पर खर्च होता है, ऐसे में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने कई रूट्स को घाटे का सौदा बना दिया है।

एयर इंडिया को पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने का भी असर झेलना पड़ रहा है। यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली उड़ानों को अब लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे फ्लाइट्स की दूरी बढ़ गई है और कई विमानों को वियना और स्टॉकहोम जैसे शहरों में तकनीकी स्टॉप करना पड़ रहा है। इसके चलते ईंधन खर्च के साथ-साथ क्रू और ऑपरेशनल लागत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।

एयर इंडिया के CEO Campbell Wilson ने संकेत दिए हैं कि अगर ईंधन की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले समय में और भी उड़ानों में कटौती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में एयरलाइन लागत नियंत्रण पर विशेष ध्यान दे रही है। माना जा रहा है कि इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा, क्योंकि उन्हें सीमित विकल्पों और महंगे टिकटों का सामना करना पड़ सकता है।

Share This
अगला लेख → समराला में CM भगवंत मान की बड़ी घोषणा, हर खेत तक पहुंचेगी बि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun