मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, नोएडा में जल्द दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, नोएडा में जल्द दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए जल्द ही सफर करना और आसान होने वाला है। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इस नई सिटी बस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के अनुसार अगले दो महीनों के भीतर इस सेवा को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बसों में यात्रियों को मोबाइल ऐप के जरिए सीट बुकिंग, ऑनलाइन टिकट भुगतान और बस की लाइव लोकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस सेवा के तहत न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा जाएगा, जबकि लंबी दूरी के रूट पर किराया लगभग 50 रुपये तक हो सकता है।

प्राधिकरण के अनुसार पहले चरण में 50 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। इनमें 9 मीटर और 12 मीटर लंबी बसें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इन बसों में 10 डबल डेकर बसें भी होंगी, जिन्हें सेक्टर-38 बोटैनिकल गार्डन से परी चौक तक चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रोजाना 45 बसें नियमित रूप से संचालन में रहेंगी, जबकि 5 बसों को स्टैंडबाय रखा जाएगा ताकि किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में सेवा प्रभावित न हो।

यह बस सेवा केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली के सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद रैपिड मेट्रो स्टेशन और जेवर एयरपोर्ट तक भी यात्रियों को सुविधा देगी। इसके लिए सभी प्रमुख रूट तय कर लिए गए हैं और जल्द ही संचालन से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

बसों का संचालन पांच प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। इनमें सेक्टर-90 डिपो और बोटैनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा, वेस्ट गौर सिटी और एक मूर्ति तक का रूट शामिल है। इसके अलावा सेक्टर-90 डिपो और बोटैनिकल गार्डन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक सीधी सेवा भी शुरू की जाएगी। वहीं सेक्टर-62, फेज-2, सूरजपुर कलेक्टरेट, गाजियाबाद, आईएसबीटी, सराय काले खां और आनंद विहार जैसे इलाकों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि हर रूट पर 10 से 15 मिनट के अंतराल में बसें उपलब्ध होंगी। इस परियोजना के लिए ड्राइवर और कंडक्टर समेत करीब 150 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि इस इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुरू होने से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी। खास तौर पर जेवर एयरपोर्ट तक आसान और किफायती कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों को काफी सुविधा होने की उम्मीद है।

Share
अगला लेख → तेज आंधी में उखड़ी टीनशेड, उसे पकड़ते ही हवा में कई फीट ऊपर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *