मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत,गांव में भारी पुलिसबल तैनात

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत,गांव में भारी पुलिसबल तैनात

हाथरस – जनपद हाथरस के चंदपा क्षेत्र के बुलगाडी में गैंगरेप की शिकार दलित युवती की इलाज के दौरान दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गयी पीड़िता अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में पीड़िता पिछले एक हफ्ते से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी और सोमवार को ही उन्‍हें दिल्ली के सफदरजंग अस्‍पताल में शिफ्ट किया गया था. इस बीच शव के गांव पहुंचने पर किसी प्रकार के बवाल के मद्देनज़र PAC की तैनाती कर दी है.

14 सितंबर को युवती के साथ गांव के ही चार लोगों ने गैंगरेप किया और फिर जान से मारने की नियत से उसकी गला दबाकर हत्या की कोशिश की थी. गैंगरेप की शिकार हुई युवती के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गई थी. उनका जीभ तक काट दी गई थी. गले के पीछे रीढ़ की हड्डी भी टूट गई थी. मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी उच्च विरादरी के हैं. अब पीड़िता की मौत के बाद उनके खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी जाएगी.

इस मामले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर गया है, बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने यूपिन्सकार पर निशाना साधते हुए कहा की इस मामले पर कड़ी कारवाही होनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलाई जाये,पीड़िता की मौत के बाद पुलिस को माहौल ख़राब होने की आशंका है. लिहाजा गांव में भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात कर दी गई है.

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि 14 सितंबर को हुये इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दुष्कर्म के बाद पीड़िता के साथ हैवानियत की गई थी. इस मामले में आरोपियों की पहचान गांव के ही रहने वाले संदीप, लवकुश, रामू और रवि के रूप में हुई थी. हाथरस पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप को 14 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. घटना के कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने रामू और लवकुश को गिरफ्तार किया. वहीं फरार चल रहे चौथे आरोपी रवि को 26 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Share
अगला लेख → Unlock 5 - जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा अभी बंद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *