मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार किया है। सोमवार को लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 विधायकों और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार के साथ राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए राज्य की सत्ता हासिल की थी और लगभग 15 वर्षों से शासन कर रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बाहर कर दिया था। इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पहले चरण में पांच मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, जिनमें दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और के. टुडु शामिल थे।

अब हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कई प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। शपथ लेने वालों में स्वपन दासगुप्ता, तपस रॉय, दीपक बर्मन, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, मनोज कुमार ओराम और गौरी शंकर घोष जैसे नाम प्रमुख रहे। इनमें स्वपन दासगुप्ता, अर्जुन सिंह, दीपक बर्मन, तपस रॉय, जगन्नाथ चटर्जी, मनोज कुमार ओराम, गौरी शंकर घोष और अजय पोद्दार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

मंत्रिमंडल विस्तार की सबसे चर्चित नियुक्तियों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा का नाम भी शामिल है। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रहे डिंडा हाल ही में मोयना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्हें राज्य मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा ज्वेल मुर्मू, हरिकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश रॉय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, कलिता माजी, बिराज विश्वास, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा और दीपांकर जाना को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

सरकार ने कुछ नेताओं को स्वतंत्र प्रभार के साथ मंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंपी है। मालती रावा राय, राजेश महतो और इंद्रनील खान को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। हालांकि शपथ ग्रहण के बाद भी अधिकांश नए मंत्रियों के विभागों का अंतिम बंटवारा अभी बाकी है।

इस बीच सरकार ने पहले से शामिल कुछ मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशुपालन विकास तथा कृषि विपणन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास तथा नगर एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। निशिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास और खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा खुदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह मंत्रिमंडल विस्तार नई सरकार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और चुनावी वादों को तेजी से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि शेष विभागों का बंटवारा किस तरह किया जाता है और नई टीम राज्य के विकास एजेंडे को किस गति से आगे बढ़ाती है।

Share
अगला लेख → सूर्या हत्याकांड पर गरजे CM योगी, बोले- दोस्ती की आड़ में छू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *