मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

हाथरस – पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

हाथरस – पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ – हाथरस केस में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूपी सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में रामजी लाल सुमन, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव, जुगल किशोर वाल्मिकी, जसवंत यादव, उदयवीर सिंह, संजय लाठर, अतुल प्रधान, राम करण निर्मल, राम गोपाल बघेल शामिल हैं.

समाजवादी पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकत करके अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगा. इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी.

इस मामले में पीड़िता के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसे यूपी के सीएम ने मान लिया है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाथरस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है. इससे पहले यूपी के डीजीपी और गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की थी और उनसे उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं. परिवार से मुलाकात के बाद अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने पीड़ित परिवार की सारी मांगों को रखा, जिसके बाद ही यूपी के सीएम ने देर रात सीबीआई जांच के आदेश दे दिए.

Share
अगला लेख → हाथरस - पीड़िता के गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *