मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जनता की मदद के लिए यूपी सरकार की 1070 टोल फ्री सेवा

जनता की मदद के लिए यूपी सरकार की 1070 टोल फ्री सेवा

लखनऊ – कोरोना से लड़ाई के लिए यूपी सरकार ने सचिवालय में एकीकृत आपदा नियन्त्रण केन्द्र में राहत टोल-फ्री नम्बर-‘1070 स्थापित किया गया है। इसके तहत 12-12 लोग कुल 3 शिफ्ट में काम कर रहे हैं और लोगो की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया की इस एकीकृत आपदा नियन्त्रण केन्द्र पर जिलों में कार्यरत फंट लाइन वर्कर्स के साथ वीडियो मीटिंग के माध्यम से बैठक किये जाने की व्यवस्था भी की गयी है। प्रदेश में स्थापित किए गये कम्यूनिटी किचन तथा शेल्टर्स होम को नियंत्रण केन्द्र द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग कर वीसी के माध्यम से देखा जा सकता है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोगो को या तो पका हुआ खाना, या सूखा राशन या दवा की दिक्कतों का समाधान किया जा रहा। इस हेल्पलाइन सेंटर पर लोग अपनी दिक्कतें बताते है जो सम्बंधित जिले को सूचित किया जाता है और जिले के अधिकारी लोगो तक वो सुविधाएं मुहैया कराते हैं। इसमे सरकार ने गूगल की मदद से लोगो को कम्युनिटी सेंटर औऱ शेल्टर होम की लोकेशन भी मुहैया कराने का काम गियोटैगिंग के माध्यम से किया है , जिससे लोग आसानी से अपने जिले के कम्युनिटी सेंटर या शेल्टर होम तक पहुंच सके।

Share
अगला लेख → सीवर के पाइप में रहने को मजबूर है लोग

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *