मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद को आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी मेडिकल टीम

भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद को आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी मेडिकल टीम

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता के तहत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस मिशन को ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ नाम दिया गया है। अभियान के तहत भारतीय सेना का एक विशेष मेडिकल दल और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों के जरिए वेनेजुएला रवाना की गई है। इस पहल का उद्देश्य भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और आवश्यक राहत उपलब्ध कराना है।

इस मिशन के तहत भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड अस्पताल की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम भेजी गई है, जिसमें 9 विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं। यह टीम आपातकालीन उपचार, ट्रॉमा केयर, सर्जरी और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। मेडिकल दल अपने साथ लगभग 6 टन दवाइयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और राहत सामग्री भी लेकर गया है, जिसकी व्यवस्था विदेश मंत्रालय ने की है।

राहत अभियान की एक खास विशेषता भारत के स्वदेशी ‘भीष्म क्यूब (BHISHM Cube)’ हैं। मिशन के तहत ऐसे दो मोबाइल अस्पताल भी वेनेजुएला भेजे गए हैं। आपदा की स्थिति में इन्हें कुछ ही समय में पूर्ण फील्ड अस्पताल में बदला जा सकता है। प्रत्येक भीष्म क्यूब में लगभग 200 मरीजों के इलाज की क्षमता है और इसमें वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, सर्जिकल उपकरण समेत सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान वेनेजुएला के लिए रवाना हुए हैं, जो राहत कार्यों के लिए जरूरी सहायता सामग्री लेकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सहायता में भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और दो भीष्म क्यूब शामिल हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दोहराया कि मानवीय संकट की घड़ी में भारत हमेशा मित्र देशों की सहायता के लिए तत्पर रहता है और यह अभियान उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Share
अगला लेख → 1 जुलाई से पंजाब की महिलाओं को हर महीने ₹1000, CM भगवंत मान …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *