मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ में मौसम ने बदली करवट, सरोजनीनगर में बारिश, गोमतीनगर में बूंदाबांदी

लखनऊ में मौसम ने बदली करवट, सरोजनीनगर में बारिश, गोमतीनगर में बूंदाबांदी

राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले लीसरोजनीनगर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, जबकि गोमतीनगर समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से लखनऊ में तेज धूप, उमस और लू जैसे हालात बने हुए थे। लेकिन बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से लू का असर लगभग खत्म हो जाएगा और आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

बारिश से मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिल सकती है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

Share
अगला लेख → BJD-YSRCP का साथ मिला तो NDA को मिलेगा बड़ा फायदा, राज्यसभा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *