मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT को मिला और समय, CM योगी ने 15 जुलाई तक मांगी अंतिम रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT को मिला और समय, CM योगी ने 15 जुलाई तक मांगी अंतिम रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच अब और विस्तार से की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) को अतिरिक्त समय देते हुए रिपोर्ट सौंपने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित कर दी है। एसआईटी ने जांच के विभिन्न पहलुओं की गहराई से पड़ताल करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच होगी तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की निगरानी कर रही है और हर पहलू की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि विस्तृत जांच के बाद एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट में कुछ नए नामों और तथ्यों को भी शामिल कर सकती है।

जांच की अगुवाई कर रहे लखनऊ मंडलायुक्त और एसआईटी प्रमुख विजय विश्वास पंत ने 23 जून को गृह विभाग को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए थे, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की लिखित शिकायत पर 25 जून को श्री राम जन्मभूमि थाना में पहली एफआईआर दर्ज की गई। इस एफआईआर में आठ नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अब तक सभी आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

इस बीच, मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपालजी राव की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। कुछ संत समाज इन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने खुलकर चंपत राय का समर्थन किया है। बताया जा रहा है कि 6 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस पूरे मामले और इन नामों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Share
अगला लेख → राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *