मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार चुनाव – गुप्तेश्वर पांडेय को विधानसभा का नहीं मिला टिकट,शुभचिंतको से कहा धीरज रखे

बिहार चुनाव – गुप्तेश्वर पांडेय को विधानसभा का नहीं मिला टिकट,शुभचिंतको से कहा धीरज रखे

पटना – बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना अब मुश्किल हो गया हैं, डीजीपी का पद छोड़कर राजनीति में कदम रख चुके गुप्तेश्वर पांडेय ने हाल ही में जेडीयू में शामिल हुए थे

माना जा रहा है की सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जिस तरह डीजीपी रहते हुए गुप्तेश्वर पांडेय ने बयान दिए और राजनैतिक टिप्पणी की, उसके बाद यदि भाजपा उन्हें अपना टिकट देती तो उसका नुकसान भविष्य में महाराष्ट्र में देखने को मिल सकता था. बिहार चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी का कार्य देख रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी टिकट देने को लेकर सहमत नज़र नहीं आ रहे है पार्टी का मानना है की यदि गुप्तेश्वर का टिकट होता तो महाराष्ट्र में ये संदेश जाता की गुप्तेश्वर के बयानों के पीछे भाजपा और देवेंद्र फड़नवीस हैं. भाजपा इस रिस्क को लेना नहीं चाहती, क्योंकि महाराष्ट्र में भी अंदरखाने पार्टी अपने लिए संभावनाएं तलाश रही है.

सूत्रों के अनुसार भाजपा के दबाव में ही जेडीयू ने भी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं दिया. इसी चलते जेडीयू ने बक्सर की सीट भाजपा के कोटे में दे दी. जब गुप्तेश्वर को भाजपा की ना हो गई तो उन्होंने जेडीयू से किसी अन्य सीट के लिए हाथ पैर मारना शुरू किया. लेकिन फिलहाल भाजपा और जेडीयू में उनके लिए पूरी तरह से दरवाजे बंद कर दिए गए हैं.

विधानसभा का चुनाव न लड़ पाने की सम्भावनाओ के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने फेसबुक पोस्ट लिखकर कहा, ”अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूँ. मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूँ. मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा. हताश निराश होने की कोई बात नहीं है. धीरज रखें.”

Share
अगला लेख → 15 अक्टूबर से दिल्ली में खुलेंगे सिनेमा हॉल, सभी साप्ताहिक ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *