मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

15 अक्टूबर से दिल्ली में खुलेंगे सिनेमा हॉल, सभी साप्ताहिक बाजार

15 अक्टूबर से दिल्ली में खुलेंगे सिनेमा हॉल, सभी साप्ताहिक बाजार

नई दिल्ली – केंद्र सरकार द्वारा देश में अनलॉक 5 तहत कई तरह की रियायत दी जा रही है,इसी क्रम में दिल्ली में 15 अक्टूबर से सभी सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत सीटों के साथ खुलने जा रहे है. सभी साप्ताहिक बाजारों को भी तत्काल प्रभाव से खोलने के आदेश जारी कर दिये गए हैं. हालांकि ये छूट सिर्फ कंटेनमेंट जोन के बाहर ही लागू होगी.

डीडीएमए की ओर से साप्ताहिक बाजार और सिनेमा हॉल/थियेटर/ मल्टीप्लेक्स को 15 अक्टूबर से खोलने का आदेश जारी कर दिया गया. सिनेमा हॉल अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत सीटों के साथ खुल सकेंगे और प्रत्येक शो के बाद पूरे हाॅल को सैनिटाइज करना होगा. इसके साथ ही पहले प्रत्येक जोन में दो सप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी गई थी. लेकिन अब सभी साप्ताहिक बाजार खोले जा सकेंगे.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया की दिल्ली के सभी साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे अभी तक केवल दो बाजार प्रतिदिन प्रति जोन की इजाज़त थी. गरीब लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी. 15 अक्टूबर से दिल्ली के सिनेमा हाल भी खुल सकेंगे. उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश पालन करने होंगे.”

डीडीएमए द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 15 अक्टूबर 2020 से सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स को उनकी बैठने की क्षमता का 50 फीसदी तक खोलने की अनुमति दी जाएगी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 से जुड़े दिशा निर्देशों और एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा. इसके अलावा सभी साप्ताहिक बाजारों में भी कोरोना के नियंत्रण को लेकर जारी सभी नियमों/दिशा निर्देशों और एसओपी का कड़ाई से पालन करना होगा.

Share
अगला लेख → अभिभावकों की सहमति बगैर नहीं खुलेंगे स्‍कूल,स्कूलों को करने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *