मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर – J&K के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है.अभी भी इलाके में कई और आतंकियों के छुपे होने की जानकारी है. भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुलगाम के चिंगामा इलाके में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना तैयार कर रहे हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की एक टीम के साथ इलाके का घेराव किया. खबर है कि सुरक्षाबलों को आता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन आतंकियों ने फायरिंग जारी रखी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज से लग रहा था कि इलाके में तीन आतंकी हो सकते हैं. दोनों ओर से चली फायरिंग में दो आतंकी मारे गए जब​कि एक अन्य आतंकी की तलाश जारी है.

Share
अगला लेख → CM योगी का बड़ा ऐलान, पूर्व सैनिकों को मिलेगा नौकरियों में 5…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *