मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई रद्द, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा यह समय की बर्बादी

यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई रद्द, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा यह समय की बर्बादी

वाशिंगटन – अमेरिका में आगामी तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर 15 अक्टूबर को मियामी में मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच वर्चुअल डिबेट रद्द हो गयी है ,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रेसिडेंशियल डिबेट में शामिल होने से मना करने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है.

अमेरिका में प्रेसिडेंशियल डिबेट से जुड़े आयोग ने इस बात की जानकारी दी कि 15 अक्‍टूबर को कोई डिबेट नहीं होगी. सभी उम्मीदवारों ने उस दिन की अपनी योजनाओं के बारे में आयोग को सूचित कर दिया है. अब अगली और अंतिम ​प्रेसिडेंशियल डिबेट 22 अक्टूबर को नैशविल, टेनेसी में होगी.

इससे पहले कोरोना से ठीक होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन को कहा था कि मैं मियामी में होने वाले डिबेट के लिए पूरी तरह तैयार हूं और यह मजेदार होगा. हालांकि अब डिबेट कमीशन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वर्चुअल डिबेट कराने से मना कर दिया है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वर्चुअल फॉर्मेट में डिबेट कराने का कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने जो ऐलान किया है, वह मुझे स्वीकार नहीं है. मैं वर्चुअल डिबेट में हिस्सा लेने नहीं जा रहा हूं, क्‍योंकि यह समय की बर्बादी है.

Share
अगला लेख → राजस्थान में पुजारी की हत्या पर ग्रामीणों बोले,मुआवजा और गिर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *