मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग:धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर दिया गया धन्यवाद, युवाओं को देश का भविष्य बताया

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए होर्डिंग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की जीत बताया गया। पोस्टर के माध्यम से छात्रों, कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार जताते हुए अखिलेश यादव और डिंपल यादव के नेतृत्व की सराहना की गई।

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग:धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर दिया गया धन्यवाद, युवाओं को देश का भविष्य बताया

लखनऊ, 26 जुलाई 2026। राजधानी लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर लगाए गए एक बड़े होर्डिंग ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। होर्डिंग में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की जीत बताते हुए आंदोलन में शामिल छात्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त किया गया है।

पोस्टर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व एवं सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया है। इसमें कहा गया है कि आंदोलन की सफलता छात्रों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

होर्डिंग में आंदोलन के दौरान दिन-रात सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों, शिक्षा और न्याय से जुड़े मुद्दों पर आगे भी मजबूती के साथ संघर्ष जारी रखेगी।

पोस्टर में भविष्य में भी जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया है। इसे लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता बताते हुए जनता के सहयोग को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया गया है।

यह होर्डिंग समाजवादी पार्टी के नेता हल्लूराम सुंदर यादव की ओर से लगवाया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसे छात्र आंदोलन के बाद उभर रही नई राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा माना जा रहा

Share
अगला लेख → लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की फर्जी सूचना देने वाला कानपुर से गिरफ्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *