लगातार तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता,जाने क्या है भाव
नई दिल्ली – सोने की कीमतों पिछले तीन दिनों से भाव में गिरावट देखने को मिली है.अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. डॉलर में मजबूती देखने को मिली है, जिसके बाद पीली धातु की मांग में गिरावट आई. वहीँ चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है.
सोने की नई कीमतें गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 32 रुपये कम हुआ है. इसके बाद अब सोने का नया भाव 51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसके पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 51,532 रुपये पर था. अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो यहां भी मामूली गिरावट के साथ सोने का भाव 1,901 डॉलर प्रति आउंस पर रहा.
चांदी की नई कीमतें दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज चांदी 626 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता होकर 62,410 रुपये पर आ गया है. इसके पहले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 63,036 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 24.18 डॉलर प्रति आउंस पर रहा.