मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, बोले- लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे सरोजनीनगर के विकास का नया द्वार

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। सरोजनीनगर स्थित यूपी सैनिक स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इनमें रिकॉर्ड समय में निर्मित लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे का […]

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, बोले- लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे सरोजनीनगर के विकास का नया द्वार

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। सरोजनीनगर स्थित यूपी सैनिक स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इनमें रिकॉर्ड समय में निर्मित लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रमुख आकर्षण रहा।

इस अवसर पर सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समारोह में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे सरोजनीनगर को औद्योगिक, निवेश और आर्थिक गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के संचालन से सरोजनीनगर में औद्योगिक निवेश, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार होगा। साथ ही नागरिकों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार, निवेश और रोजगार तक अधिक सुगम पहुंच मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना सरोजनीनगर को समृद्धि और विकास के नए युग में प्रवेश कराएगी।

उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आधुनिक आधारभूत संरचना और तीव्र विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आधुनिक अवसंरचना और बेहतर संपर्क व्यवस्था के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे राज्य राजधानी क्षेत्र (स्टेट कैपिटल रीजन) के विकास की आधारशिला साबित होगा और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था और आधुनिक आधारभूत संरचना के कारण उत्तर प्रदेश आज निवेश और उद्योग का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उल्लेख किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए ₹50,000 से ₹60,000 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे सहित नई संपर्क परियोजनाएं प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और सुगम आवागमन के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।

समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विधानसभा अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, सांसदों, विधायकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सभी जनप्रतिनिधियों और जनता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें, ताकि उत्तर प्रदेश देश के सबसे विकसित राज्यों में अपनी अग्रणी पहचान और मजबूत कर सके।

Share
अगला लेख → वन नेशन, वन इलेक्शन पर राय जानने लखनऊ पहुंची जेपीसी, अनुराग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *