मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

वेतन भुगतान में देरी पर सीएम हेल्पलाइन (1076) कर्मचारियों का प्रदर्शन, बकाया वेतन जारी करने की मांग

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी के विरोध में सोमवार को गोमतीनगर स्थित साइबर टावर परिसर में प्रदर्शन किया। विभूति खंड स्थित 1076 कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किए जाने की मांग उठाई। […]

वेतन भुगतान में देरी पर सीएम हेल्पलाइन (1076) कर्मचारियों का प्रदर्शन, बकाया वेतन जारी करने की मांग

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी के विरोध में सोमवार को गोमतीनगर स्थित साइबर टावर परिसर में प्रदर्शन किया। विभूति खंड स्थित 1076 कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किए जाने की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, करीब 250 से अधिक कर्मचारी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर के बाहर काफी देर तक कर्मचारियों की भीड़ लगी रही।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, मकान का किराया और अन्य आवश्यक खर्च प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन के समक्ष अपनी समस्या रखी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

कर्मचारियों ने मांग की कि बकाया वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए तथा भविष्य में समय पर वेतन जारी करने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि नियमित रूप से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना सहित अन्य लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Share
अगला लेख → लखनऊ में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, थाईलैंड …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *