मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, अवैध कब्जाधारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अवैध कब्जे, धमकी और बिल्डर से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट […]

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, अवैध कब्जाधारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ, 13 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अवैध कब्जे, धमकी और बिल्डर से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जे, धमकी और अन्य विवादों से संबंधित शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की तत्काल और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले और पीड़ितों को धमकाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध एवं अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी लाई जाए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिले।

जनता दर्शन में गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा से जुड़े एक बिल्डर के खिलाफ भी गंभीर शिकायत सामने आई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट की रजिस्ट्री कई लोगों के नाम कर दी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए और कहा कि यदि जांच में बिल्डर दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों के प्रार्थना-पत्र संबंधित विभागों और शासन के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ताओं को राहत मिले। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की दबंगई, धोखाधड़ी या अवैध कब्जे को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share
अगला लेख → केजीएमयू दीक्षांत समारोह में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: ए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *