मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे देश को सम्बोधित

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे देश को सम्बोधित

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी. प्रधानमंत्री अपने इस सम्बोधन में किस बात पर चर्चा करेंगे इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है,ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, “आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा. आप जरूर जुड़ें.

देश कोरोना संकट से लड़ रहा है,माना जा रहा है कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए पीएम लोगों से लगातार नियमों का पालन करने की अपील कर सकते हैं. ऐसे में कोरोना संकट के चलते सावधानी बरतना अति आवश्यक है. क्योंकि जैसे-जैसे कोरोना केस में कमी आ रही है और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है, लोगों के मन से कोरोना का डर खत्म होता दिख रहा है. त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ और ज्यादा बढ़ सकती है.

कोरोना काल में अब तक प्रधानमंत्री देश को 6 बार सम्बोधित कर चुके है

19 मार्च 2020: 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू का एलान किया, शाम 5 बजे, 5 मिनट स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाने को कहा.
24 मार्च 2020: 25 मार्च से 21 दिन के लिए देश में लॉकडाउन का एलान किया.
3 अप्रैल 2020: सुबह 9 बजे वrडियो संदेश जारी किया, 5 अप्रैल को रात 9 बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, 9 मिनट तक मोमबत्ती, दीया या टॉर्च जलाने की अपील की.
14 अप्रैल 2020: सुबह 10 बजे पीएम मोदी ने संबोधित किया और लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया
12 मई- प्रधानमंत्री एक बार फिर जनता से रूबरू हुए. इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पैकेज के विस्तार की जानकारी वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण देंगी.
30 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्न योजना को 30 नवंबर 2020 तक विस्तार दिया
देश में कोरोना स्थिति
रहत की बात ये है की भारत में कोरोना से मौत का आकड़ो में कमी पायी गयी है,लेकिन फिर भी ये संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 46,790 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 587 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी नए मामलों से ज्यादा आ रही है. बीते दिन 69,720 मरीज ठीक हो गए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75 लाख 97 हजार तक पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 15 हजार 197 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 67 लाख 33 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 48 हजार पर आ गई है.

Share
अगला लेख → बरेली- जेल में बंद कैदी कर रहे रामलीला का मंचन, दे रहे बुराई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *