मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के सीडीओ बदले

लखनऊ, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव, विशेष सचिव और जिला स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को बदला गया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां की गई […]

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के सीडीओ बदले

लखनऊ, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव, विशेष सचिव और जिला स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को बदला गया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं तथा पीसीएस से आईएएस बने कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन के आदेश के अनुसार सुधा वर्मा को सचिव राजस्व के पद से हटाकर श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त था।

डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। वहीं नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुण कुमार को अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन नियुक्त किया गया है। जे. रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के साथ-साथ अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का प्रभार भी दिया गया है। दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य आजीविका मिशन से विशेष सचिव संस्कृति विभाग, संजय कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से कार्यमुक्त उन्हें निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशाल सिंह विशेष सचिव सस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति विभाग से विशेष सचिव संस्कृति तथा निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।

तीन जिलों के सीडीओ बदले

तबादला सूची में तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है।

  • परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ को अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया।
  • राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ नियुक्त किया गया।
  • ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी बलिया को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन बनाया गया।
  • आलोक कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया की जिम्मेदारी मिली।
  • अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी इटावा को अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम बनाया गया।
  • संजय कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा नियुक्त किया गया।

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

  • संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर (गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद द्वितीय) से प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया।
  • रेणु तिवारी को विशेष सचिव महिला कल्याण एवं राज्य महिला आयोग सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए केवल विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • जग प्रवेश को नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया।
  • मणिकंदन ए. को प्रतीक्षारत सूची से हटाकर अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद नियुक्त किया गया।
  • डॉ. वंदना वर्मा को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

यह प्रशासनिक फेरबदल शासन स्तर पर विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने और जिला प्रशासन को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया गया है।

Share This
अगला लेख → राम मंदिर दान घोटाला: अब तक 85 लाख रुपये की बरामदगी, कई संपत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun