मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

35 साल पुराना कांग्रेस से नाता टूटा, एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा

लखनऊ, 09 जुलाई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य अशोक सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब 35 वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहे अशोक सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की कार्रवाई […]

35 साल पुराना कांग्रेस से नाता टूटा, एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा

लखनऊ, 09 जुलाई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य अशोक सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब 35 वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहे अशोक सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

अशोक सिंह ने अपने इस्तीफे में कहा कि 4 जुलाई को उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि यही नोटिस उनके इस्तीफे का प्रमुख कारण बना।

उन्होंने लिखा कि वह पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और लगभग 20 वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य के रूप में संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन मंत्री तथा लंबे समय तक प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

अशोक सिंह ने कहा कि उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए तीन दशक से अधिक समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की। इसके बावजूद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने से वे गहरे आहत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

अशोक सिंह ने अपने इस्तीफे की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव तथा प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति को भी भेजी है।

अशोक सिंह के इस्तीफे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से उनके इस्तीफे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share
अगला लेख → इंग्लैंड दौरे के बीच दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक शर्मा, आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *