मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

होमगार्ड्स मुख्यालय में धर्मवीर प्रजापति की समीक्षा बैठक, 12 जुलाई के वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के दिए निर्देश

लखनऊ, 09 जुलाई। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने गुरुवार को होमगार्ड्स मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में सेवा की गुणवत्ता, जनोपयोगी कार्यों तथा आगामी 12 जुलाई को प्रस्तावित बृहद वृक्षारोपण अभियान की […]

होमगार्ड्स मुख्यालय में धर्मवीर प्रजापति की समीक्षा बैठक, 12 जुलाई के वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के दिए निर्देश

लखनऊ, 09 जुलाई। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने गुरुवार को होमगार्ड्स मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में सेवा की गुणवत्ता, जनोपयोगी कार्यों तथा आगामी 12 जुलाई को प्रस्तावित बृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं और अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत होमगार्ड स्वयंसेवकों, अवैतनिक अधिकारियों तथा उनके आश्रित परिवारों को योजना से जोड़ने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि यह योजना होमगार्ड परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से हजारों होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना और विभाग को निरंतर मिल रहे मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड डी.के. ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड धर्मवीर, महानिरीक्षक संतोष कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
अगला लेख → वीरांगना अवंती बाई ने देश की रक्षा और आजादी के लिए सर्वस्व न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *