मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

चमोली में भूस्खलन से नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद, भारी बोल्डर गिरने से यातायात ठप; 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून, 8 जुलाई। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच चमोली जिले में भूस्खलन की घटनाएं तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर चमन मंदिर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से दोनों […]

चमोली में भूस्खलन से नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद, भारी बोल्डर गिरने से यातायात ठप; 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून, 8 जुलाई। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच चमोली जिले में भूस्खलन की घटनाएं तेज हो गई हैं। बुधवार सुबह नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर चमन मंदिर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्कूली बच्चों, शिक्षकों तथा दैनिक यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा। घटना के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। कई शिक्षक और स्थानीय लोग स्वयं सड़क पर उतरकर छोटे पत्थरों को हटाने का प्रयास करते रहे, लेकिन विशाल बोल्डरों के कारण रास्ता नहीं खुल सका। प्रशासन और संबंधित विभागों को सूचना देकर मार्ग बहाल करने की कार्रवाई शुरू कराई गई।

13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड में 13 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भूस्खलन की आशंका भी व्यक्त की गई है।

संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़कों के बाधित होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि यात्रा आवश्यक हो तो मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही निकलें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा छोटी नदियों और बरसाती नालों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मार्ग बहाली के प्रयास जारी

स्थानीय प्रशासन के अनुसार सड़क से मलबा हटाने के लिए मशीनें और संबंधित टीमें मौके पर भेजी गई हैं। मौसम अनुकूल रहने पर मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share
अगला लेख → E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को भेजा पत्र, पूछा- …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *