मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

पूर्व एआरटीओ के घर करोड़ों का खजाना! 13 किलो सोना, 1.62 करोड़ कैश और कई शहरों में संपत्तियों के दस्तावेज बरामद

लखनऊ,08 जुलाई 2026 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा के तत्कालीन एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे-जवाहरात और बड़ी मात्रा में […]

पूर्व एआरटीओ के घर करोड़ों का खजाना! 13 किलो सोना, 1.62 करोड़ कैश और कई शहरों में संपत्तियों के दस्तावेज बरामद

लखनऊ,08 जुलाई 2026 (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा के तत्कालीन एआरटीओ ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे-जवाहरात और बड़ी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बरामद सोना, चांदी और आभूषणों का अनुमानित मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये बताया गया है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में स्थित आवासीय मकानों, प्लॉटों, फ्लैट बुकिंग और कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए।

आगरा के तत्कालीन एआरटीओ ललित कुमार

इसके अलावा बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने टोयोटा इनोवा और हुंडई आई 20 कार के साथ एक रिवॉल्वर भी बरामद की। जांच में यह भी सामने आया कि मकान की साज-सज्जा और घरेलू उपकरणों पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए थे।

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में ललित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शासन के निर्देश पर जांच जारी थी। इसी क्रम में 7 और 8 जुलाई को लखनऊ के अलीगंज स्थित आवास पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई की सफलता पर पुलिस महानिदेशक और निदेशक सतर्कता ने लखनऊ सेक्टर की विजिलेंस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share
अगला लेख → कॉलेज प्रशासन पर तानाशाही रवैया के विरोध में मेडिकल छात्रों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *