मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सपा-कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया, उन्हें बोलने का अधिकार नहीं: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 06 जुलाई (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना करने वाले विपक्ष पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि श्तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध किया। पाठक […]

सपा-कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया, उन्हें बोलने का अधिकार नहीं: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 06 जुलाई (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार की आलोचना करने वाले विपक्ष पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि श्तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध किया।

पाठक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में अयोध्या की हालिया घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विपक्ष पर इस मामले के राजनीतिकरण की कोशिश करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या धाम में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पूरा देश और हर सनातनी यह जानता है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया है।

उन्होंने कहा, सपा और कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को खुश करने की राजनीति की है और उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे। पाठक ने कहा, ये वही लोग हैं जिन्होंने निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और अयोध्या को रक्तरंजित कर दिया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अयोध्या धाम पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस बात पर भी सवाल उठाए थे कि क्या भगवान राम का जन्म वाकई अयोध्या में हुआ था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के सामने भी ऐसा ही रुख अपनाया था। पाठक ने सपा कार्यकर्ताओं के एक कथित वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया है कि भगवान राम फिर से अयोध्या छोड़कर वनवास चले गये हैं। उन्होंने कहा, सपा ने हमेशा भगवान राम के खिलाफ बेबुनियाद टिप्पणियों के जरिए सनातन संस्कृति को बदनाम करने की साजिश रची है।

पाठक ने कथित तौर पर बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किए गए दान के इस्तेमाल पर सवाल उठाए और वक्फ से जुड़े मामलों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किया गया दान कहां गया। वे वक्फ में घोटालों और मदरसों के लिए फंडिंग के स्रोत पर चुप क्यों हैं?

पाठक ने विपक्षी दलों पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता सनातन संस्कृति को बदनाम करने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं करेगी।

Share
अगला लेख → खेलोगे तो खिलोगे का मंत्र! यूपी में खेल क्रांति पर सीएम योगी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *