मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र- पांच सूत्र, एक लक्ष्‍य, 11 संकल्‍प का वादा

बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र- पांच सूत्र, एक लक्ष्‍य, 11 संकल्‍प का वादा

पटना – बिहार विधानसभा चुनाव लिए भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्टी की चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया। इसमें 5 सूत्र,1लक्ष्य,11संकल्प और आत्मनिर्भर बिहार के वादे के साथ एक रोड मैप 2020-2025 के नाम से जारी किया गया है।

भाजपा के 11 संकल्प
1- कोरोना का नि शुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराएंगे
2- विद्यालय उच्च शिक्षा के विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों में 3लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे
3- बिहार के नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब के रूप में विकसित करके अगले 5 वर्ष में 5 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर
4- 50 हजार करोड़ की व्यवस्था कराकर 1 करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाएंगे
5- कुल 1 लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे, दरभंगा में एम्स का संचालन 2024 तक
6- धान तथा गेहूं के बाद अब दलहन की भी खरीद एम एस पी दरों पर
7- 30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान
8- मेडिकल इंजिनियरिंग सहित तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराएंगे
9- अगले दो सालों में निजी तथा कोम्फेड आधारित 15 दुग्ध प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित करेंगे
10- मछलियों के उत्पादन में बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे
11- एक हजार नए किसान उत्पाद संघों को आपस में जोड़कर राज्यभर के विशेष सफल उत्पाद, (जैसे- मक्का, फल, सब्जी, चूड़ा, मखाना, पान, मशाला, शहद, मेंथा, औषधीय पौधों के लिए सप्लाई चेन विकसित करेंगे) और 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, बिहार चुनाव प्रभारी पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्रियों में रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय व अश्विनी कुमार चौबे, राज्य सरकार के मंत्रियों में डॉ. प्रेम कुमार व नंद किशोर यादव मौजूद रहे।

Share
अगला लेख → FREE कोरोना वैक्सीन पर तेजस्वी का भाजपा पर हमला, कहा- टीका द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *