मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा यात्रा जैसा अभियान – जगदंबिका पाल

सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा यात्रा जैसा अभियान – जगदंबिका पाल

लखनऊ – भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाने का अवसर मिला. लेकिन उनके कार्यकाल में तिरंगा यात्रा जैसा अभियान देखने को नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के ‘वंदे मातरम’ ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उस समय देश में अलग-अलग भाषाएं, प्रांत, जातियां और धर्म थे, लेकिन तिरंगा और ‘वंदे मातरम’ ने सभी को एक सूत्र में बांधा. देश की आजादी के लिए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका था.

बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान अब सरकारी इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि जन आंदोलन बन चुका है. करोड़ों लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं और इसकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं. जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर में उन्होंने मोटरसाइकिलों और ट्रैक्टरों पर तिरंगा लेकर निकलते लोगों को देखा. यह किसी एक राजनीतिक दल का अभियान नहीं, बल्कि देश के लोगों की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है.

‘संविधान में आस्था होती तो जाति और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते’
बीजेपी सांसद ने अखिलेश यादव पर संविधान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें संविधान में वास्तविक आस्था होती तो वह जातिवाद, समाज को बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष वोट बैंक की राजनीति के लिए पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की राजनीति को आगे बढ़ाते हैं. महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को शासन में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में काम कर रहे हैं. जबकि विपक्ष इस तरह के प्रयासों का विरोध करता रहा है. उन्होंने परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों के विरोध को भी इसी राजनीतिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए अखिलेश यादव पर सवाल खड़े किए.

Share
अगला लेख → आजम के करीबियों की बढ़ीं मुश्किलें! जौहर यूनिवर्सिटी केस में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *