मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना वैक्सीन पर विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी सरकार

कोरोना वैक्सीन पर विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगी सरकार

नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध हो जाने पर इसे ‘कोविड-19’ टीकाकरण कार्यक्रम के तहत वितरित किया जाएगा. केंद्र सरकार इसे खरीदेगी और प्राथमिकता वाले समूहों को उपलब्ध कराएगी.

जानकारी के मुताबिक केंद्र ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के सहयोग से करीब 30 करोड़ प्राथमिकता प्राप्त लाभार्थियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन्हें शुरूआती चरण में टीके की खुराक दी जाएगी.

सरकार ने टीकाकरण के शुरूआती चरण में चार श्रेणियों के लोगों को चिह्नित किया है. इनमें चिकित्सकों, एमबीबीएस छात्रों, नर्सों और आशा कार्यकर्ताओं आदि सहित लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर शामिल हैं.

इनमें नगर निकाय कर्मियों, पुलिस एवं सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित लगभग दो करोड़ अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (50 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 26 करोड़ लोगों) और पहले से मौजूद किसी बीमारी से पीड़ित तथा विशेष देखभाल की जरूरत वाले 50 साल से कम आयु के एक विशेष समूह के लोग शामिल हैं.

सूत्र ने बताया,राज्यों को नवंबर के मध्य तक प्राथमिकता वाले आबादी समूहों को सूचीबद्ध करने को कहा गया है.टीकाकरण सूची में शामिल हर व्यक्ति को उसके आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा, ताकि उन पर नजर रखी जा सके.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सार्वभौम टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के लिये उपयोग किये जा रहे मौजूदा डिजिटल मंच और प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि जब कभी टीका उपलब्ध हो, तब कोविड-19 टीकाकरण की निगरानी की जा सके–टीके की खरीद से लेकर उसके भंडारण और लाभार्थियों को वितरित किये जाने तक.

Share
अगला लेख → इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ी,ये है नयी तारीख

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *