मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UNLOCK 6 – कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा 30 नवंबर तक लॉकडाउन,गाइडलाइंस जारी

UNLOCK 6 – कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा 30 नवंबर तक लॉकडाउन,गाइडलाइंस जारी

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार ने नए आदेश जारी किया है,गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है की 30 नवंबर तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन का सख्ती से जारी रहेगा. इसके अलावा राज्य के अंदर और बाहर परिवहन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी.

पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलो में कमी आई है. 26 अक्टूबर को भारत में कोरोना वायरस के 79,11,104 संक्रमण के मामले थे. जिनमें से एक्टिव केस की संख्या 6,55,935 थी. रिकवरी रेट को देखा जाए कुल संक्रमितों में 90.18 फीसदी लोग ठीक हो चुके थे. हालांकि, सबसे ज्यादा मौतों के लिहाज से भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा देश है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, भारत में मंगलवार सुबह 10.53 बजे तक मौतों का आंकड़ा 1,19,535 था. जबकि, कुल संक्रमितों की संख्या 79,46,429 पर पहुंच गई थी.

स्वास्थ मंत्रालय द्वारा बताया गया है की बीते पांच हफ्तों से लगातार कोरोनावायरस के औसत मामलों में गिरावट हो रही है. उन्होंने बताया कि भारत का रिकवरी रेट 90.62 प्रतिशत है और इसका लगातार बढ़ना एक अच्छी निशानी है. प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भूषण ने बताया कि बीते 24 घंटों में मौत के नए 58 फीसदी मामले केवल महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ही सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि त्यौहार के कारण केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में मामले बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि 1 लाख से 10 लाख तक रिकवरी पहुंचाने में हमें 57 दिन का समय लगा था, लेकिन हाल ही में हुईं नई 10 लाख रिकवरी केवल 13 दिनों में पूरी हो गईं.

Share
अगला लेख → UP में साढ़े 3 सालों में कोई दंगा नहीं हुआ,भर्तियों में रही …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *