Business

UP – शराब व बीयर की दुकाने अब रात 10 बजे तक खुलेंगी

लखनऊ – शराब के शौकीनों के लिए ये अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश सरकार ने अंग्रेजी व देसी शराब की फुटकर दुकानें, माडल शाप और बीयर शाप अब सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोलने को लेकर आदेश जारी कर दिया है

इस संबंध में आबकारी विभाग के अपर आयुक्त हरीशचन्द्र ने आदेश जारी किया है। शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश में शराब की दुकानों के की समयावधि बढ़ाने का स्वागत किया है। एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैया लाल मौर्या ने बताया प्रदेश के हजारों लाइसेंसी कारोबारियों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को मांग पत्र देकर दुकानों के समय अवधि बढ़ाने की मांग थी। समय अवधि कम होने से निर्धारित कोटा उठाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था त्योहारों को देखते हुए या निर्णय उचित हैं। प्रदेश के लाइसेंसी कारोबारियों द्वारा इस निर्णय का स्वागत किया है और विभाग का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button