मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

UP Bye-election- 7 सीटों पर जारी है मतदान, उपचुनाव को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

UP Bye-election- 7 सीटों पर जारी है मतदान, उपचुनाव को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे है. मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी. शाम 6 बजे तक जितने लोग लाइन में लग जाएंगे, उन सभी लोगों को वोट डालने की परमिशन मिलेगी. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है.

कोरोना संक्रमित, बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा रहेगी. ऐसे मतदाताओं के पास खुद मतदान कर्मी जाएंगे और उनका वोट संकलित करेंगे. इन 7 विधानसभा सीटों पर कुल 24,27,922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 13,00684 पुरुष और 11,27108 महिला मतदाता होंगे. साथ ही 130 थर्ड जेंडर वोट डालेंगे. आपको बता दें कि उपचुनाव के लिए 3 नवम्बर को मतदान होगा और 10 नवंबर को परिणाम आएंगे. जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से 2017 में बीजेपी ने छह सीटों पर कब्ज़ा किया था, जबकि एक सीट सपा के खाते में गई थी. लेकिन इस बार उपचुनाव में बसपा के उतरने से मुकाबला रोचक हो गया.

जिन विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमे अमरोहा की नौगवां सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर जिले की मल्हनी शामिल है. इन सातों जिलों से जुड़े प्रदेश के अन्य जिलों की सीमाओं को सील करते हुए चौकसी भी बढ़ा दी गई है.

घाटमपुर विधानसभा के सखी मतदान केंद्र में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ लगी हुई है. महिलाओं में वोट डालने के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. बूथ के दरवाजे पर सैनिटाइजर और टेम्प्रेचर डेटेक्टिंग मशीन से चेक कर महिलाओं को अंदर भेजा जा रहा है. बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री रही कमला रानी वरुण की असमय मौत से घाटमपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई थी. जहां से भाजपा से उपेंद्र पासवान कांग्रेस से डॉ कृपाशंकर शंखवार, बसपा से कुलदीप संखवार, व सपा से इंद्रजीत कोरी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. घाटमपुर विधानसभा में कई मॉडल बूथ व कस्बे के जनता डिग्री कॉलेज में पिंक बूथ बनाया गया है.

शुरूआती दो घंटे में सात सीटों पर 7.45 प्रतिशत हुआ मतदान.शुरूआती दो घंटे में सात सीटों पर 7.45 प्रतिशत हुआ मतदान. दिन बढ़ने के साथ ही बढ़ेगी मतदाताओं की भीड़. वही उपचुनाव में वोटिंग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मतदाताओं से अपील कोविड से बचाव करते हुए करें मतदान

घाटमपुर उपचुनाव में जनता विद्यालय में बनी 211 व 212 बूथ संख्या की ईवीएम हुई खराब. ईवीएम खराब होने की वजह से एक घंटे से प्रभावित है मतदान. इंजीनियर को बुलाकर सही कराई जा रही ईवीएम. फ़िरोज़ाबाद के गांव रूढ़उ में विकास ना होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया. पिछले कई सालों से सड़क ना बनने पर ग्रामीणों ने वोट न देने का फैसला किया.

देवरिया सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने परिवार सहित मतदान किया.बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने परिवार के साथ अपना वोट डाला.बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने परिवार के साथ अपना वोट डाला. बीजेपी प्रत्याशी ने अपनी जीत का दावा किया है.

Share This
अगला लेख → US ELECTION- प्री-पोल सर्वे के मुताबिक 'जो बाइडन' हो सकते ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun