मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सेना में बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र, पेंशन में कटौती करने की सिफारिश

सेना में बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र, पेंशन में कटौती करने की सिफारिश

नई दिल्ली- सैन्य मामलों के विभाग ने सुधार पहल के तहत समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने वाले सैन्यकर्मियों की पेंशन में महत्वपूर्ण कटौती करने तथा कुछ श्रेणियों के अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की सिफारिश की है. अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता वाले डीएमए का कदम संसाधनों और श्रमशक्ति का पर्याप्त इस्तेमाल सुनिश्चित करने पर केंद्रित सिलसिलेवार सुधारों का हिस्सा है.

इस कदम के बाद ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु मौजूदा 56 साल से बढ़ाकर 58 साल करने का प्रस्ताव किया गया है. मेजर जनरलों के मामले में इसे मौजूदा 58 साल से बढ़ाकर 59 साल करने की बात कही गई है. अधिकारियों ने कहा कि यही आयु नियम वायुसेना और नौसेना के समान रैंक वाले अधिकारियों के लिए प्रस्तावित है. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि केवल वे सैन्यकर्मी ही पूरी पेंशन के हकदार होंगे जिन्होंने 35 साल से अधिक की सेवा पूरी की होगी.

प्रस्ताव के अनुसार, जो अधिकारी 20 से 25 साल की सेवा के बीच रिटायरमेंट चाहते हैं, उन्हें अपनी पेंशन का केवल 50 प्रतिशत मिलेगा और जो लोग 26-30 साल की उम्र के बीच रिटायर होंगे, उन्हें उनकी पेंशन का केवल 60 प्रतिशत मिलेगा. इसी प्रकार, जो अधिकारी 31 से 35 वर्ष की आयु के बीच समय से पहले सेवानिवृत्ति प्राप्त करेंगे, उन्हें अपनी पेंशन का 75 प्रतिशत मिलेगा, जबकि 35 वर्ष से अधिक की सेवा करने वालों को पूरी पेंशन मिलेगी.

सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाए जाने सेसेवानिवृत्ति के बाद कर्नल और ब्रिगेडियर को दिए जाने वाले पदों की प्रक्रिया पर रोक लग सकती है. फिलहाल कर्नल 54 साल की उम्र में सेवानिवृत्ति के बाद चार साल के लिए फिर से पद हासिल कर सकते हैं, जबकि ब्रिगेडियर 56 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने के बाद दो साल के लिए किसी पद पर नियुक्त हो सकते हैं.

Share
अगला लेख → लोन लेने वाले ग्राहकों को आज मिलेगी राहत?आज होगी सुप्रीम कोर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *