मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जम्मू के पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार, चार संदिग्धों से पूछताछ जारी

जम्मू के पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार, चार संदिग्धों से पूछताछ जारी

जम्मू-कश्मीर – सुरक्षाबलों द्वारा पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है. आतंकी जम्मू के त्राल का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं जम्मू के उधमपुर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. उनसे नगरोटा केस के बारे में पूछताछ की जा रही है.

19 नवंबर जम्मू के नगरोटा में सुरक्षाबलों ने चार पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रक में ही मौत के घाट उतार दिया था. दरअसल, यह आतंकी जम्मू के सांबा इलाके के उस पार पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके से घुसपैठ कर जम्मू की सीमा में दाखिल हुए थे. अतंकियों से एनकाउंटर के बाद उनके पास से मोबाइल फोन, जीपीएस, वायरलेस सेट बरामद हुआ था.

नगरोटा में मारे गए पाकिस्तानी आतंकी एक बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे. उनका मकसद 26/11 जैसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम देना था. मारे गए आतंकियों से बरामद हुए सामान से कुछ और खुलासे हुए हैं. नगरोटा में मारे गए आंतकी जिस हमले को अंजाम देने के मकसद से आगे बढ़ रहे थे, उसे पाकिस्तान के बहावलपुर में तैयार किया गया था.

Share
अगला लेख → मध्य प्रदेश सरकार की पहली गऊ-कैबिनेट आज,‘गाय सेस’ लगाने पर ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *