मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

पीएम नरेंद्र मोदी ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क से फोन पर बातचीत की, चर्चा में कौन-कौन से मुद्दे आए सामने?

पीएम नरेंद्र मोदी ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क से फोन पर बातचीत की, चर्चा में कौन-कौन से मुद्दे आए सामने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच एक बार फिर फोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। यह चर्चा इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हुई उनकी मुलाकात से जुड़े मुद्दों की निरंतरता मानी जा रही है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने मस्क के साथ तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत-अमेरिका की भागीदारी को और मजबूत करने पर बातचीत की। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बातचीत के दौरान अंतरिक्ष अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और समग्र विकास जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ की नीति पर भी जोर देते हुए इसे निवेशकों के लिए लाभकारी बताया।

एलन मस्क ने इस दौरान भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अपनी रुचि फिर से व्यक्त की, जो फिलहाल नियामक मंजूरी की प्रक्रिया में है। इसके साथ ही उन्होंने भारत में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आयात शुल्क में कटौती को लेकर भी विचार साझा किए।

Share
अगला लेख → बुलढाणा में बाल झड़ने वाले रोगियों के हाथ-पैरों के नाखून सड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *