मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

फ्रांस के राजदूत ने किया गोरखनाथ मंदिर में दर्शन, मंदिर की व्यवस्था देखकर अभिभूत हुए राजदूत

फ्रांस के राजदूत ने किया गोरखनाथ मंदिर में दर्शन, मंदिर की व्यवस्था देखकर अभिभूत हुए राजदूत

गोरखपुर – भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। डेढ़ घण्टे मंदिर परिसर में रहने के दौरान उन्होंने भ्रमण कर नाथ संप्रदाय के इस विश्व विख्यात पीठ की विशेषताओं की जानकारी ली।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन बुधवार रात गोरखपुर पहुंचे। डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने उनका स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह 7:25 बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच बाबा गोरखनाथ का विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर की अलौकिक छटा देख वह अभिभूत दिख रहे थे। उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सभी देवालयों, अखंड धूनी, ब्रह्मलीन महंतजन की समाधि स्थली पर भी शीश नवाया।

मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान वह महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप राव से पीठ के बारे में जाना। उन्होंने भीम सरोवर समेत तमाम स्थलों पर खुद फ़ोटो भी खींची। मंदिर परिसर स्थित गौशाला में जाकर फ्रांस के राजदूत ने गाय को गुड़ खिलाया। उन्हें इस गौशाला को लेकर मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की गोसेवा और गोवंश को लेकर उनके द्वारा संचालित योजनाओं के बारे के भी जानकारी दी गई। गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन की तरफ से उन्हें अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा में प्रकाशित गीता प्रेस व गोरखनाथ मंदिर की धार्मिक व सांस्कृतिक पुस्तकें भेंट की गईं।

Share
अगला लेख → वाराणसी - देव दीपावली पर पहला दीप जलाएंगे पीएम मोदी,नाव से क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *