मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गृहमंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में करेंगे चुनाव प्रचार

गृहमंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में करेंगे चुनाव प्रचार

हैदराबाद – निकाय चुनाव के लिए आज गृहमंत्री अमित शाह हैदराबाद में चुनाव प्रचार करेंगे. हैदराबाद नगर निगम चुनाव राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन चुका है.बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद आज खुद अमित शाह चुनाव प्रचार करने उतरेंगे. GHMC अब एक ऐसा चुनाव बन गया है जो है तो शहरी लेवल का लेकिन देश भर की निगाहें लगी हुई है.

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव को दरअसल 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. यहीं कारण है कि बीजेपी ने केसीआर और असदुद्दीन ओवैसी के मजबूत दुर्ग में अपने दिग्गज नेताओं की फौज उतार दी है. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है. यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी आते हैं. इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं और तेलंगाना के 5 लोकससभा सीटें आती हैं. यही वजह है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में केसीआर से लेकर बीजेपी, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी तक ने ताकत झोंक दी है. 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वोटों की गिनती 4 दिसंबर को होगी.

Share
अगला लेख → ओवैसी के गढ़ योगी,कहा फैज़ाबाद जब अयोध्या हो सकता है तो हैदरा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *