मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार ने की मुलाकात ,CM बोले प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम सम्भावनाएं

मुख्यमंत्री से अक्षय कुमार ने की मुलाकात ,CM बोले प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम सम्भावनाएं

मुंबई – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुम्बई में फिल्म अभिनेता एवं निर्माता श्री अक्षय कुमार से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार फिल्म नीति-2018 के माध्यम से फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। राज्य में फिल्मों की शूटिंग होने से स्थानीय लोगों को रोजगार व प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। प्रदेश में फिल्म की शूटिंग करने वाले निर्माताओं को हर सम्भव सहयोग व सुविधा प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अभिनेता अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा की उन्होंने अपनी कला का सदुपयोग करते हुए ‘टाॅयलेट एक प्रेम कथा’ फिल्म के माध्यम से समाज को प्रेरक संदेश दिया। ऐसी फिल्में समाज में जागरूकता उत्पन्न करने में मददगार सिद्ध होती हैं। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान श्री अक्षय कुमार ने फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा राज्य में फिल्म सिटी की स्थापना के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उनके द्वारा अभिनीत फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जा चुकी है।

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर शिव सेना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *