मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CM को हुआ बीजेपी से जनता के मोहभंग का एहसास, इसलिए दूसरे राज्यों में जा रहे है – अखिलेश

CM को हुआ बीजेपी से जनता के मोहभंग का एहसास, इसलिए दूसरे राज्यों में जा रहे है – अखिलेश

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष व् पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि योगी को भाजपा से जनता के मोहभंग का एहसास हो गया है और अब अपना फर्ज छोड़ वह दूसरे राज्यों में सक्रिय हो गये हैं.

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल का अब एक वर्ष भी नहीं बचा है. जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती जा रही है, मुख्यमंत्री प्रदेश छोड़कर गगनचारी बन गए हैं. कभी हैदराबाद, कभी मुम्बई, कभी पश्चिम बंगाल, कुछ दिन पहले बिहार में थे. प्रदेश में सरकारी दायित्वों के निर्वहन से मुंह मोड़कर दूसरे राज्यों के दौरों की उनकी सक्रियता यह जताती है कि मुख्यमंत्री को भाजपा से जनता के मोहभंग का एहसास हो गया है.

वही किसानो के मुद्दे पर उन्होंने कहा की किसान की आय दोगुनी करने का झूठा आश्वासन देने वालों का कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने के षडयंत्र को किसान अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने कहा कि किसानों का असंतोष आक्रोश बनकर फूट पड़ा है और भाजपा शासित राज्यों के किसान भी आंदोलित हैं.

Share
अगला लेख → किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक 5 दिसंबर,नतीजा निकलने की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *