मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मिलेगी फ्री कोरोना वैक्सीन- केजरीवाल

दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मिलेगी फ्री कोरोना वैक्सीन- केजरीवाल

नई दिल्ली – दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपना 2021 -2022 का अपना बजट पेश कर दिया, सरकार के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज विधानसभा में एलान किया है कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस की वैक्सीन फ्री में दी जाएगी. दिल्ली सरकार ने वैक्सीन के लिए 50 करोड़ का बजट जारी किया है.

भाषण के दौरान मनीष सिसोदिया ने बताया, हमने 6 सालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है. साल 1951 के डाटा के मुताबिक, दिल्ली में 12 सरकारी अस्पताल थे लेकिन आज 38 मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल हैं.’’ इस दौरान सिसोदिया ने पिछले साल कोरोना के खिलाफ जंग में डटे रहने के लिए डॉक्टर्स,नर्सो और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार प्रकट किया है.

सिसोदिया ने कहा,वैक्सीन उपलब्ध होने से कोरोना महामारी के निवारण की एक आशा मिली है. अभी दिल्ली में रोजाना 45 हज़ार वैक्सीन लगाने की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर 60 हज़ार किया जाएगा. फिलहाल राज्य में 250 रुपए में वैक्सीन उपलब्ध है. लेकिन अब दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी.

सिसोदिया ने बताया कि सरकार दिल्ली के लोगों के जीवन स्तर और उनकी प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है. साल 2047 तक सिंगापुर के प्रति व्यक्ति की आय के बराबर करने का लक्ष्य है. करीब 16 गुना वृद्धि करनी होगी, मुश्किल लक्ष्य है लेकिन हम पूरा करेंगे.

Share
अगला लेख → उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल में नौकरी,कई पदों के लिए आवेदन शुरू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *