मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मुरादाबाद- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 20 लोगों के खिलाफ FIR, पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप

मुरादाबाद- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 20 लोगों के खिलाफ FIR, पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप

मुरादाबाद- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है,मुकदमा अखिलेश यादव सहित 20 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह मुकदमा पत्रकार से मारपीट के मामले में IPC की धारा 147, 342 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.हालाँकि सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भी पत्रकारों पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने धारा 160/341/ 332/353/ 504/499/120 B के तहत दो नामजद पत्रकारों पर मामला दर्ज किया है.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचे थे. वहां वे विधायक मोहम्मद फहीम के घर पहुंचे. इस दौरान पूर्व मंत्री और एसपी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक देखने को मिली. फिर प्रेस कांफ्रेंस के बाद अखिलेश यादव के सामने ही सपा कार्यकर्ताओं का दंगल देखने को मिला. इस धक्का-मुक्की में न्यूज 18 के पत्रकार भी फंस गए, उन्हें भी चोटें आई है. हंगामे के दौरान कई पत्रकारों के मोबाइल, कैमरे भी टूटे.

इस दौरान अखिलेश यादव के सामने ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने अचानक मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया और होटल से खदेड़ने लग गए. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. मीडियाकर्मियों पर हमले से पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिला.

Share
अगला लेख → सोने की कीमत में इजाफा,चांदी के दाम में भी हुई बढ़ोत्तरी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *