मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने किया 26 मार्च को बिहार बंद का किया एलान

तेजस्वी यादव ने किया 26 मार्च को बिहार बंद का किया एलान

पटना – आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 26 मार्च को बिहार बंद का एलान किया है. बिहार विधानसभा में हुई घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने विपक्ष की सभी पार्टियों के साथ मिलकर बिहार बंद का एलान किया है. उन्होंने कहा की 26 को हम सभी मिलकर मजबूती से इस मुद्दे को सड़क पर उठाएंगे. इसके साथ ही बेरोजगारी, किसान समेत अन्य मुद्दों पर भी आवाज बुलंद की जाएगी.

प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ा झूठ इंसान कोई नहीं है. उन्होंने कहा,मुख्यमंत्री जी मर्यादा की बात कर रहे हैं, ये तब कहां थे, जब उनके मंत्री स्पीकर को उंगली दिखा कर सदन के अंदर बदतमीजी कर रहे थे. तब क्या उन्हें मर्यादा का ख्याल नहीं आया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में धमकी दी, मुझे धमकाया. हर बात पर आग बबूला हो जाते हैं. इस बार के सत्र मंत्रियों ने बहस का स्तर गिराया. बंदूक के बल पर बिल पेश किया गया और उसे पास कराया गया. बिहार पुलिस अब जेडीयू पुलिस हो गई है. लेकिन, हम बीजेपी के लोग नहीं हैं, जो लाठी डंडे से डर जाएं. ऐसे में 26 तारीख को किसानों का मुद्दा तो है ही, हम सभी बेरोजगारी और जो विधायकों के साथ मारपीट किया गया, उसके विरोध में बिहार बंद करेंगे.

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *