मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाराष्ट्र गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर पहुंचे हाई कोर्ट

महाराष्ट्र गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर पहुंचे हाई कोर्ट

नई दिल्ली – मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में गुहार लगाई है. परमबीर सिंह ने अपने ट्रांसफर और अनिल देशमुख के खिलाफ गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है.

हाई कोर्ट जाने से पूर्व परमबीर सुप्रीम कोर्ट गए थे जहा सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए परमबीर सिंह को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति दे रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट जाने पर कोर्ट ने परमबीर के वकील से पूछा की आपने अनिल देशमुख को पक्ष क्यों नहीं बनाया. कोर्ट ने कहा की हाई कोर्ट यह मामला देख सकता है. हम सहमत हैं कि मामला गंभीर है. हम याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति दे रहे हैं. इन्होंने हाई कोर्ट में कल ही सुनवाई की मांग की है. अगर यह आवेदन देते हैं तो हाई कोर्ट देखे कि सुनवाई कब हो सकती है.

परमबीर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने के लिए गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे सीधा गृहमंत्री देशमुख के संपर्क में था. देशमुख ने फरवरी में अपने घर पर वाजे से मीटिंग की थी. हर महीने 100 करोड़ रुपए की उगाही करने को कहा था. इस सच्चाई को सामने लाने के लिए अनिल देशमुख के घर का सीसीटीवी फुटेज जब्त किया जाए.

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र में फिर सक्रिय हो सकता है अंडरवर्ड- आनन्द स्वरूप …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *